मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर के कैम्पियरगंज में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन करेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर के कैम्पियरगंज में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन करेंगे। 491 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 123 एकड़ भूमि पर बनने वाला यह विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिए 792 करोड़ रुपये से अधिक की 55 अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

इस विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ ही गोरखपुर में विश्वविद्यालयों की संख्या पांच हो जाएगी। इससे पहले जिले में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय और महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय संचालित हैं। आयुष विश्वविद्यालय के बाद वानिकी विश्वविद्यालय का जुड़ना गोरखपुर को प्रदेश के प्रमुख ‘नॉलेज कैपिटल’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर और किसानों की समृद्धि का आधार है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार का संकल्प उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक संपदा को जनसमृद्धि से जोड़ना है। यह संस्थान न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद करेगा, बल्कि सतत विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश को देश में अग्रणी भूमिका में लाने में सहायक सिद्ध होगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]