गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना शक्तिनगर पुलिस की कार्रवाई

गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर *श्री सत्येन्द्र कुमार राय* के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए *मु0अ0सं0-161/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986* से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण-
थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा दिनांक *28.08.2026 को समय 13:40 बजे* गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त *रोहित कुमार* को *ज्वालामुखी मंदिर से लगभग 100 मीटर आगे कोटा रोड पर सड़क के किनारे* से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए *मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।*

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
*रोहित कुमार* पुत्र राजेश राम, निवासी बस स्टैण्ड चिल्काटाड़, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. श्री सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
3. का0 शैलेश कुमार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]