अंबेडकर नगर पहुंचे दुद्धी एसडीएम मोहम्मद जाफर, डोर-टू-डोर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
अंबेडकर नगर पहुंचे दुद्धी एसडीएम मोहम्मद जाफर, डोर-टू-डोर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

आज अंबेडकर नगर में दुद्धी एसडीएम मोहम्मद जाफर ने पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को मौके पर जाकर सुना। इस दौरान ग्राम प्रधान हीरालाल, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र, यश बंसल सहित गांव के कई लोग मौजूद रहे।

दुद्धी एसडीएम ने मौके पर दुद्धी चूआ परियोजना के सिविल जीएम को भी बुलवाया और गांव का जायजा लिया। उन्होंने डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से दुद्धी एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम मोहम्मद जाफर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण कराया जाएगा।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एसडीएम के गांव में पहुंचकर समस्याएं सुनने और मौके का जायजा लेने की पहल की सराहना की।
