छोटे कारोबारियों और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए मोदी सरकार एक बड़ी सौगात लेकर आये

छोटे कारोबारियों और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए मोदी सरकार एक बड़ी सौगात लेकर आई है। प्रधानमंत्री स्वनिधि (PM SVANidhi) योजना के तहत अब पात्र लाभार्थियों को RuPay रिटेल क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जा रही है।
इस कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि छोटे व्यापारी जरूरत पड़ने पर आसानी से अतिरिक्त फंड निकाल सकेंगे। सबसे आकर्षक बात यह है कि यदि लाभार्थी समय पर भुगतान करते हैं, तो उन्हें 20 से 50 दिनों तक कोई ब्याज नहीं देना होगा।
किसे मिलेगा इस क्रेडिट कार्ड का फायदा?
सरकार ने इस सुविधा के लिए स्पष्ट पात्रता मानदंड तय किए हैं। यह क्रेडिट कार्ड उन्हीं स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा जिन्होंने PM स्वनिधि योजना के तहत अपना दूसरा लोन सफलतापूर्वक चुका दिया है और वे तीसरे चरण के लोन के लिए पात्र हैं या ले चुके हैं। इसके अलावा, जिन लोगों ने तीसरे चरण का लोन भी चुका दिया है, वे भी इस सुविधा के लिए आवेदन करने के हकदार हैं। गौरतलब है कि इस योजना के तहत 15,000, 25,000 और 50,000 रुपये तक के लोन बिना किसी गारंटी के आसान चरणों में दिए जाते हैं। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार वेंडरों को सालाना 1,600 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है।
