थाना सरायख्वाजा पुलिस द्वारा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

थाना सरायख्वाजा पुलिस द्वारा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आतिश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री परमानन्द कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सरायख्वाजा श्री अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.07.2026 को न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए 03 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना एवं सतर्कता के आधार पर दबिश देकर निम्नलिखित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
रमेश सोनी पुत्र धर्मपाल सोनी, निवासी संदहा, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।
मु.सं. 24328/20, राधेश्याम बनाम रमेश सोनी
धारा 323, 504, 506 भादवि।
राहुल बिन्द पुत्र स्व. बोधई बिन्द, निवासी प्रसाद का पुरा, कोईरीडीहा, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।
मु.सं. 12035/22, वीरेन्द्र बनाम राहुल बिन्द
धारा 323, 504 भादवि।
संजय बिन्द पुत्र संतलाल बिन्द, निवासी बड़उर, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।
मु.सं. 33/25, स्टेट बनाम संजय बिन्द (SHJM-II)
धारा 323, 504, 427 भादवि।
गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए सभी वारंटी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]