थाना नेवढ़िया पुलिस टीम द्वारा चोरी के मुकदमे का अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

थाना नेवढ़िया पुलिस टीम द्वारा चोरी के मुकदमे का अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण थाना नेवढ़िया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 185/26 धारा 305(D)/331(4) बीएनएस में वांछित अभियुक्त शिवम तिवारी पुत्र रविशंकर तिवारी निवासी ग्राम तिवरान थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर को हिरासत में लिया गया, उक्त लड़के के कब्जे से ग्राम बनेवरा स्थित डीह बाबा के मन्दिर से चोरी हुआ 04 नागफनी सफेद धातु का, 02 नागफनी तांबे का व 01 पीले धातु का पत्ती (मुर्तीनुमा) व दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी हुआ कुल 240 रूपया बरामद हुआ। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. शिवम तिवारी पुत्र रविशंकर तिवारी निवासी ग्राम तिवरान थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1. 04 नागफनी सफेद धातु का, 02 नागफनी तांबे का व 01 पीले धातु का पत्ती (मुर्तीनुमा) व दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी हुआ कुल 240 रूपया बरामद।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 177/26 धारा 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस थाना नेवढिया जनपद जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 185/26 धारा 305(D)/317(2) बीएनएस थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]