मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित-

मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित-
महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक-

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक एवं सशक्त बनाना है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन को महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित सामाजिक विषयों जैसे लैंगिक समानता, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए मिशन शक्ति टीमों द्वारा लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी, OTP एवं गोपनीय जानकारी साझा न करने के संबंध में विशेष रूप से जागरूक किया गया। नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा महिला संबंधी अपराध की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर पुलिस की सहायता प्राप्त करें।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
112 – आपातकालीन सेवा
1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]