8 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार
8 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला गिरफ्तारटी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफडाला (सोनभद्र)- स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलहत्थी ग्राम पंचायत के कोड़री मोड़ से एक अधेड़ महिला को पुलिस ने आठ लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया ।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को देर शाम लगभग सवा सात बजे हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेलहत्थी ग्राम पंचायत के कोड़री मोड़ से पानमती देवी उम्र लगभग 55 वर्ष पत्नी देवचंद्र निवासी कोड़री टोला बेलहत्थी को सूचना के आधार पर अवैध कच्ची शराब के साथ हाथीनाला की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जांच में आठ लीटर कच्ची शराब पाई गई।जिसको थाना ले जाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है वहीं इस दौरान उपनिरीक्षक राजनारायन यादव, अनुराग कुमार,दीक्षा सरोज आदि पुलिस की टीम शामिल रही।
