थाना बभनी साइबर टीम की प्रभावी कार्यवाही — साइबर फ्रॉड की ₹30,000/- धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस-
थाना बभनी साइबर टीम की प्रभावी कार्यवाही — साइबर फ्रॉड की ₹30,000/- धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक बभनी के कुशल नेतृत्व में थाना बभनी की साइबर टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
*प्रकरण का विवरण -*
आवेदक शिवकुमार पुत्र अशर्फी निवासी ग्राम बैना थाना बभनी जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा नौकरी का झांसा देकर ₹30,000/- की धनराशि ऑनलाइन माध्यम से अपने खाते में स्थानान्तरित करा ली गई थी। घटना के संबंध में आवेदक द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस कार्यवाही –
थाना बभनी की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित कार्यवाही की गई। प्रभावी पत्राचार एवं तकनीकी कार्यवाही के फलस्वरूप होल्ड कराई गई धनराशि ₹30,000/- (तीस हजार रुपये) सफलतापूर्वक आवेदक शिवकुमार के मूल बैंक खाते में वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा थाना बभनी पुलिस साइबर टीम का आभार व्यक्त करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम –
1. प्र0नि0 दिन्नू प्रसाद यादव, थाना बभनी जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 मक्खन लाल, थाना बभनी जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 मो0 सलीम, क0आ0 घनश्याम पाल, का0 सुधीर कुमार यादव, थाना बभनी जनपद सोनभद्र।
जनहित में अपील –
साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें अथवा नजदीकी थाने पर सूचना दें। साथ ही cybercrime.gov.in पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
