जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तहसील घोरावल में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर सुनी गई जन समस्याएं, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा तहसील ओबरा एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा तहसील दुद्धी में किया गया जन समस्याओं का निस्तारण

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तहसील घोरावल में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर सुनी गई जन समस्याएं, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा तहसील ओबरा एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा तहसील दुद्धी में किया गया जन समस्याओं का निस्तारण

शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

आज दिनांक 16.05.2026 को “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील घोरावल में जन शिकायतों को सुना गया।

इस दौरान उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भूमि संबंधी प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े तथा शिकायतों का त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार द्वारा तहसील ओबरा एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल द्वारा तहसील दुद्धी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जन समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल अंतर्गत संबंधित तहसीलों में आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” में उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निरंतर संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध होकर कार्य किया जा रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]