अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा थाना बभनी का आकस्मिक निरीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण, रिक्रूट आरक्षियों/महिला आरक्षियों को किया गया ब्रीफ एवं आसनडीह बॉर्डर चेक पोस्ट की चेकिंग व्यवस्था का लिया गया जायजा
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा थाना बभनी का आकस्मिक निरीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण, रिक्रूट आरक्षियों/महिला आरक्षियों को किया गया ब्रीफ एवं आसनडीह बॉर्डर चेक पोस्ट की चेकिंग व्यवस्था का लिया गया जायजा

आज दिनांक 16.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र श्री ऋषभ रुणवाल द्वारा थाना बभनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों की गुणवत्ता, सीसीटीवी व्यवस्था, मालखाना, हवालात, थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में मिशन शक्ति केंद्र/महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया तथा महिलाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त पुलिस मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं की जांच की गई तथा संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके उपरांत थाना बभनी में नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों एवं महिला आरक्षियों के कार्यों की समीक्षा कर उन्हें ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों, पुलिस आचरण, अनुशासन, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आमजन के साथ बेहतर व्यवहार एवं संवेदनशीलता के साथ पुलिसिंग करने हेतु प्रेरित किया गया।
तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा आसनडीह स्थित सोनभद्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर चेक पोस्ट का निरीक्षण कर वहां पर चल रही वाहनों की चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग करने, बॉर्डर क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं जनसुनवाई संबंधी मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
