सोनभद्र शक्तिनगर थानाध्यक्ष द्वारा चिल्काटांड एवं निमियाटांड‌ क्षेत्र में पूर्व में संदिग्ध नशा विक्रेताओं के आवासों पर पुलिस बल के साथ आकस्मिक चेकिंग की गई।।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक ।प्रभारी निरीक्षक, थाना शक्तिनगर सत्येंद्र राय द्वारा चिलकाटांड़ एवं निमिया टांड़ क्षेत्र में पूर्व में संदिग्ध नशा विक्रेताओं के आवासों पर पुलिस बल के साथ आकस्मिक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान संबंधित व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि यदि वे भविष्य में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाते हैं, तो उनके द्वारा अर्जित संपत्ति के विरुद्ध कुर्की की विधिक कार्रवाई की जाएगी।साथ ही क्षेत्र के आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित एवं आवश्यक सुझाव दिए गए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]