पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता (अहमद राजा)
म्योरपुर/सोनभद्र।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना म्योरपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालिका शव बरामदगी प्रकरण का सफल खुलासा कर दिया है। ज्ञात हो कि दिनांक 27 अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र म्योरपुर में लगभग 12 वर्षीय बालिका का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। इस संबंध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0–57/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर साक्ष्य जुटाए गए। तकनीकी व मैनुअल जांच के आधार पर पुलिस ने महज 2 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया। जांच में अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र नन्दलाल का नाम सामने आया, जो मृतका का दूर का रिश्तेदार (मामा) बताया जा रहा है और पड़ोस में ही रहता था।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारी के लिए दबिश के दौरान अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]