चितरंगी पुलिस की‌ कार्यवाही बलात्कार के प्रकरण में एक वर्ष से फरार 5-5 हज़ार रूपए के ईनामी दो आरोपी पुलिस की गिरफत में।।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

16/04/2026 थाना चितरंगी जिला सिंगरौली म. प्र’

अप. क्र.-37/2025, धारा- 137(2),87,64(1), 64 (2) बीएनएस 4, 6, 5 एल पास्को एक्ट

घटना का विवरण –

दिनांक 30/01/2025 को फरियादी ने थाना चितरंगी मे रिपोर्ट लेख कराई थी कि फरियाद दिया के गांव मे आरोपी अपनी रिश्तेदारी मे आता जाता था जिससे उनकी मुलाकात हो गई थी । उसके बाद शादी का बहाना करके अलग अलग स्थान पर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। जिसका पीड़ित द्वारा ‌विरोध किया गया तो उसकी मां ने समझाया बुझाया एवं शादी का झूठा आश्वासन देकर अपने घर मऊगंज ले गई वहा पर उसके दूसरे लडके द्वारा भी पीड़िता के साथ गलत काम किया और उससे अपने पुत्र की शादी भी नही की और घर से भगा दिया । जिसकी रिपोर्ट पर थाना चितरंगी में सुसंगत धारा- 137(2), 87, 64(1), 64(2) बीएनएस 4,6,5 एल पास्को एक्ट औ पंजीबद्ध किया गया जाकर विवेचना मे लिया गया

कार्यवाही विवरण मनीष खत्री (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं सर्वप्रिय सिंहा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के सतत मार्गदर्शन तथा राहुल सैयाम अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी की सतत निगरानी में गंभीर अपराध के अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे विशेष अभियान में थाना प्रभारी चितरंगी दौरान विवेचना में प्राप्त सुसंगत साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गणों के विरूद्ध अपराध सिद्ध होने से आरोपी विनय रजक पिता कल्लू उर्फ हरिकृपाल रजक उम्र 24 वर्ष निवासी मऊगंज जिला मऊगंज हाल कुसाहि थाना गढवा जिला सिंगरौली (म.प्र.) को पूर्व मे गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेस किया जा चूका है। मामले में महिला आरोपी सविता रजक एवं उसका पुत्र ब्रिजेश रजक घटना दिनांक से फरार चल रहे थे। जो काफी ढूँढने पर भी दस्तयाब नही हो पा रहे थे ।घटना की गंभीरता एवं आरोपियों के लगातार फरार होने की स्थिति में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सिंगरौली द्वारा फरार आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु 5000-5000 रूपये ( कुल दस हजार रूपये ) का ईनाम उदघोषित किया गया था ।

उसी क्रम मे दिनांक- 15/04/2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपियों किसी कार्य से कुसाही आने वाली है उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुऐ मउनि. उमेश तिवारी द्वारा आरोपियों सविता देवी रजक निवासी मऊगंज जिला मऊगंज हाल कुसाही थाना गढवा जिला सिंगरौली (म.प्र.) को दिनांक 15/04/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं पूछताछ मे उसने घटना स्वीकार किया और बताया कि उसका पुत्र ब्रिजेश रजक बैढ़न आया है। जिसे तत्काल पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16/04/2026 को बैढ़न मे हिरासत मे लिया जाकर पूछताछ किया गया जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी ब्रिजेश रजक पिता कल्लू रजक निवासी मऊगंज जिला मऊगंज हाल कुसाही थाना गढवा जिला सिंगरौली (म.प्र.) को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।लम्बे समय से लंबित चल रहे प्रकरण का निकाल किया गया ।

उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण योगदान – निरी. सुधेश तिवारी (प्रभारी थाना चितरंगी ), श्रीमती उमेश तिवारी, सउनि.आर.डी वर्मा , रमेश कोल, रमेश साकेत, प्रआर. कैलाश सिंह , आर. मुकेश पाण्डेय, सुभाष पाल, सुदर्शन चौहान, वीर प्रताप सिंह, शुभम पटले म.आर. प्रतिमा टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]