केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एसएसटीपीएस शक्तिनगर सोनभद्र (उ०प्र०)
राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम।
दिनांक 16.04.2026 को एनटीपीसी शक्तिनगर के सेंट जोसेफ स्कूल, अंबेडकर स्कूल, संयंत्र में एडम बिल्डिंग एवं सेंट्रल स्टोर में कार्यरत कर्मचारियों एवं वर्करों को अग्नि से सुरक्षा हेतु फर्स्ट एड एवं फायर फाइटिंग का क्लास लिया गया। साथ ही जीवंत अग्निशमन प्रदर्शन किया गया एवं आग के प्रति सचेत रहने हेतु विधिवत जानकारी दिया गया।
सीआईएसएफ कमांडेंट श्री विवेक आर्य, श्री तरुण दत्ता, सहायक कमांडेंट अग्नि के नेतृत्व में निरीक्षक/अग्नि अजीत आनंद, उप निरीक्षक/अग्नि पवन कुमार मुंडेशिया के साथ प्रधान आरक्षक/अग्नि मनोज कश्यप, आरक्षक/अग्नि अंसार अली एवं प्रधान आरक्षक/जीडीपीओ अनिल कुमार ने अग्नि सुरक्षा के उपाय एवं अग्नि से बचाव के तरीकों पर विधिवत प्रकाश डाला।
