सिंगरौली मध्यप्रदेश चितरंगी दुधमनिया के तीन खनिज ब्लॉकों की नीलामी की तैयारी तेज कलेक्टर ने की समीक्षा।।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक प्री-आकर्षक कमेटी की बैठक में तकनीकी प्रशासनिक पहलुओं पर चर्चा प्रस्ताव अंतिम स्वीकृति के लिए भेजे जाएंगे।।

सिंगरौली चितरंगी एवं दुधमनिया क्षेत्र के तीन प्रस्तावित खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में प्री-ऑक्शन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए खनिज ब्लॉकों के पूर्वेक्षण, तकनीकी परीक्षण और नीलामी से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान सुलखान खुर्द-बूढ़ाडोल, मटिहानी-जम्हिलवा तथा बरगर-बरहवा-बगैया-गौरहवा खनिज ब्लॉकों के प्रस्तावों का बारीकी से परीक्षण किया गया। कमेटी ने इन ब्लॉकों के तकनीकी, प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी पहलुओं का अध्ययन करते हुए आवश्यक सुझाव दिए। परीक्षण के पश्चात प्रस्तावों को अंतिम स्वीकृति और आगे की कार्रवाई के लिए संचालक, प्रशासन एवं खनिकर्म विभाग को भेजे जाने का निर्णय लिया गया।कलेक्टर ने बैठक में संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनिज ब्लॉकों की नीलामी से जिले में राजस्व वृद्धि के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, इसलिए सभी विभाग आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करें। बैठक में खनिज, वन, राजस्व तथा अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी चितरंगी देवेन्द्र द्विवेदी, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, एसडीओ फॉरेस्ट नरेन्द्र त्रिपाठी, अधीक्षक भू-अभिलेख मानसिंह मौर्य, ईई पीडब्ल्यूडी तेजस्विनी, एसडीओ जल संसाधन विभाग तथा सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]