मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की प्रभावी पहल: 06 प्रकरणों की सुनवाई, 04 मामलों में आपसी सहमति से सुलह

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की प्रभावी पहल: 06 प्रकरणों की सुनवाई, 04 मामलों में आपसी सहमति से सुलह

महिलाओं के सशक्तिकरण एवं पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण निस्तारण हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 29.03.2026 को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्षता में की गई। कुल 06 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनमें दोनों पक्षों को उपस्थित कराकर काउंसलिंग एवं आपसी संवाद की प्रभावी प्रक्रिया अपनाई गई। सुनवाई एवं विस्तृत परामर्श के उपरांत 04 प्रकरणों में दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति स्थापित कर सुलह-समझौता कराया गया, जिससे संबंधित परिवारों में पुनः सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित हुआ।
शेष प्रकरणों में 01 मामले में दोनों पक्षों द्वारा न्यायालय के माध्यम से कार्यवाही कराए जाने की इच्छा व्यक्त की गई, जबकि 01 अन्य प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत कर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।
महिला थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से इस प्रकार की पहल निरंतर जारी है, जिससे पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]