थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी के मामले में फरार 02 अभियुक्त 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, आभूषण व नगदी बरामद
थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी के मामले में फरार 02 अभियुक्त 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, आभूषण व नगदी बरामद

जनपद में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के पर्यवेक्षण में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए चोरी के मामले में फरार 02 अभियुक्तों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।
थाना रामपुर बरकोनिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2026 धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस से संबंधित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 29.03.2026 को समय 08:10 बजे मुखबिर की सूचना पर हसुआ नदी पुल के पास ग्राम करवनिया से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके कब्जे से एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल एवं ₹1500/- नगद* बरामद किया गया। पूछताछ के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:
1. अजय कुमार पुत्र रामसूरत, निवासी ग्राम लेड़ुआ, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष।
2. लवकुश पुत्र महेन्द्र, निवासी ग्राम पड़री कला, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष।
बरामदगी का विवरण:
एक सोने की अंगूठी
एक जोड़ी चांदी की पायल
₹1500/- नगद
गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद यादव, थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र।
उ0नि0 रामनिवास यादव थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र।
हे0का0 संजय प्रताप सिंह थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र।
हे0का0 अजित कुमार सिंह थाना रामपुर रकोनिया सोनभद्र।
का0 सुनील कुमार थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र।
जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाहियां जारी रहेंगी।*
