सरस्वती विन्ध्यनगर का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित – प्राचार्य सहित विद्यालय परिवार ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना
सरस्वती विन्ध्यनगर का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित –
प्राचार्य सहित विद्यालय परिवार ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना –

सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा. विद्यालय विन्ध्यनगर ने सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित की। कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय का 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा जिसमें सभी भैया-बहन प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय का परीक्षा परिणाम 96.2 प्रतिशत रहा जिसमें 99 भैया-बहन प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। कक्षा 8वीं में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने पर विद्यालय के प्राचार्य मुद्रिका प्रसाद दुबे ने कक्षा 8वीं में विषय अध्यापन कराने वाले आचार्यों को पुरस्कृत किया। विद्यालय का गृह परीक्षा परिणाम की भी घोषणा की गई जिसमें विद्यालय का औसत परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा।
वही प्राचार्य ने सभी उत्तीर्ण भैया-बहनों को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामानाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धकारिणी समिति की सह व्यवस्थापिका गायत्री श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने उत्तीर्ण भैया-बहनों को बधाई दीं एवं अनुत्तीर्ण भैया-बहनों को द्वितीय अवसर की परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। परीक्षा परिणाम की घोषणा परीक्षा प्रभारी प्रभाशंकर गुप्त ने की। प्रधानाचार्य नीलम गुप्ता इस अवसर पर अपने पाल्य का परीक्षा परिणाम लेने आये अभिभावकों का आभार व्यक्त की।
