सोनभद्र: साऊडीह मे शौचालय की छत गिरने से 5 वर्षीय बालिका घायल, जिला अस्पताल रेफर

सोनभद्र: साऊडीह मे शौचालय की छत गिरने से 5 वर्षीय बालिका घायल, जिला अस्पताल रेफर

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत हथवानी गांव के साउडीह टोला में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा घट गई ,शौचालय के छत गिरने से एक 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायल बच्ची की पहचान प्रियंका (5) पुत्री अर्जुन सिंह खरवार, निवासी साउडीह टोला, हथवानी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे की है।
बच्ची के पिता अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रियंका गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के पीछे बने शौचालय की छत पर खेल रही थी। खेलते समय बच्चे शौचालय के पास लगे पपीते के पेड़ से पपीता तोड़ने लगे। इसी दौरान अचानक शौचालय की छत पर रखी पट्टियां एक साथ गिर गईं, जिससे छत पर मौजूद सभी बच्चे नीचे गिर पड़े।
इस हादसे में प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य बच्चे सुरक्षित बच गए। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुछ दूरी पर दोस्तों के साथ बैठे पिता अर्जुन सिंह को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पिता ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस की मदद से घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। हादसे में बच्ची के मुंह और कान से खून निकल रहा था। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अंदरूनी चोटों की आशंका को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]