सोनभद्र: सड़क पार कर रहे अधेड़ व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, अधेड़ घायल

सोनभद्र: सड़क पार कर रहे अधेड़ व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, अधेड़ घायल

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला सोनभद्र– स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के शहिद स्थल के पास अंग्रेजी शराब के दुकान के सामने वाराणसी–शक्तिनगर राज्य मार्ग पर सड़क पार करते हुए अधेड़ व्यक्ति को कार सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को रात लगभग आठ बजे डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के शहिद स्थल के पास अंग्रेजी शराब के दुकान के सामने वाराणसी–शक्तिनगर राज्य मार्ग पर आरनपानी बरवाटोला निवासी शिवलोचन उम्र लगभग 60 वर्ष पुत्र रामलाल नौवडिहा कोन से ओबरा खैरटिया शाहू परिवार के तीलक के कार्यकम शामिल होने जा रहे थे उसी दौरान डाला बस स्टैंड पर रूककर कुछ समान लेने हेतु सड़क के दुसरे साइड आकर समान लेकर वापस लौटते समय एक कार अचानक आकर सिधा टक्कर मारकर दिया जिसके वह सड़क पर गिर घायल हो गया जहां तत्काल प्रत्यक्षदर्शी ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को तुरंत ही धक्का मारने वाली कार में लाद कर चोपन अस्पताल भेजवाया गया वहीं कार सवार घायल को चोपन अस्पताल में भर्ती करवाया और घायल का ईलाज जारी है वहीं चिकित्सकों के अनुसार घायल खतरे से बाहर बताया जा रहा है

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]