क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में पेंडिंग विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु की गई समीक्षा,
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में पेंडिंग विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु की गई समीक्षा,
तत्पश्चात बढ़ौली चौराहा पर पीआरबी कर्मियों को किया गया ब्रीफ

दिनांक 11/12.03.2026 की रात्रि को क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा विवेचकों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध विवेचना सुनिश्चित की जाए तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए, जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
इसके उपरांत बढ़ौली चौराहा पर पहुंचकर क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पीआरबी के कर्मचारीगण को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में ब्रीफ किया गया। इस दौरान उन्हें डायल-112 सेवा के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई, आमजन के साथ शिष्ट व्यवहार, तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*जनपद पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु लगातार समीक्षा एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
