वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में होली त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ द्वारा थाना बरसठी अन्तर्गत पैदल गस्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में होली त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ द्वारा थाना बरसठी अन्तर्गत पैदल गस्त एवं जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्ष द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर होली शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील के साथ सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
जनपद जौनपुर में होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। जनपद के समस्त संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित कर रहे हैं। असामाजिक एवं अवांछित तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
जनसामान्य से अपील की जाती है कि होली का पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]