चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली, चौकी खुटार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार की निगरानी में की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी धर्मेंद्र कुमार शाह (24) निवासी खुटार पोखरा टोला ने 4 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर करीब तीन बजे मोटरसाइकिल टकराने की बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी रुद्र सिंह गहरवार (22) निवासी खुटार थाना टोला और अखिलेश कुमार शाह (31) निवासी खुटार डीवा टोला ने पास में रखे धारदार चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में धर्मेंद्र कुमार शाह, विकेश कुमार शाह और रविंद्र शाह घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बैढ़न में अपराध क्रमांक 259/26 के तहत धारा 296(बी), 126(2), 109(1) और 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शीतला यादव, सउनि मनीष सेन, सउनि जे.पी. वर्मा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
