साउथ अफ्रीका से हारते ही क्यों ट्रेंड करने लगे विराट कोहली? सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

टी-20 विश्व कप 2026 के पहले सुपर-8 मैच में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. इधर टीम इंडिया हारी उधर सोशल मीडिया पर विराट कोहली ट्रेंड करने लगे.

जी हां, भारत के हारते ही क्रिकेट फैंस को विराट कोहली की याद आ गई यूजर्स सोशल मीडिया पर फनी मीम्स शेयर करने लगे. इन मीम्म को देखकर अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल है.

क्यों सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं विराट कोहली?

रविवार को साउथ अफ्रीका के सामने टीम इंडिया पूरी तरह से ध्यवस्त हो गई 76 रन से मैच हार गई. इस हार के बाद विराट कोहली का नाम सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है. असल में, विराट इस टूर्नामेंट के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शुमार हैं टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया के हाईएस्ट रन चेज में विराट कोहली मैन ऑफ द मैच रहे हैं उन्होंने सबसे बड़ी पारी खेली है.

इसीलिए जब साउथ अफ्रीका के दिए 188 रनों के लक्ष्य के सामने भारत 111 पर ऑलआउट हुई, तो फैंस को रन चेज के नाम से मशहूर विराट कोहली की याद आ गई. जो जरूरत पड़ने पर अपनी धीमी बल्लेबाजी से मैच को भारत के पक्ष में लाकर खड़ा कर देते थे परिस्थितियां अनुकूल होने पर बड़े-बडे़ शॉट्स खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाया करते थे.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]