क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होलिका दहन का स्थलीय निरीक्षण, होली एवं रमजान माह में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत थाना रायपुर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित-
क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होलिका दहन का स्थलीय निरीक्षण, होली एवं रमजान माह में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत थाना रायपुर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आगामी त्योहार पर होलिका दहन का स्थलीय निरीक्षण, होली एवं रमजान माह में जनपद में सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 22.02.2026 को थाना रायपुर पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। *बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज कुमार सोनकर एवं नायाब तहसीलदार विजयगढ़ श्री मनोज कुमार मिश्रा* द्वारा की गई। बैठक में स्थानीय नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों, व्यापार मंडल

प्रतिनिधियों डी0जे0 संचालकों एवं विभिन्न धर्मगुरुओं की सहभागिता रही। क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि होली एवं रमजान के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखें तथा त्यौहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। साथ ही स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपस्थित सभी धर्मगुरुओं एवं नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।
