होली पर्व से पूर्व बड़ी कार्रवाई- थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 06 अभियुक्तगण गिरफ्तार कर 105 लीटर अवैध कच्ची शराब को किया गया बरामद व लगभग 2500 किलो लहन की गई नष्ट-

होली पर्व से पूर्व बड़ी कार्रवाई-
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 06 अभियुक्तगण गिरफ्तार कर 105 लीटर अवैध कच्ची शराब को किया गया बरामद व लगभग 2500 किलो लहन की गई नष्ट-

होली पर्व के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 22.02.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत कंजड़ बस्ती (विकास नगर, वार्ड नं0-5) में पर्याप्त पुलिस बल के साथ दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का निर्माण करते हुए कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मौके से जरिकेन/बड़े गैलनों में कुल 105 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
इसके अतिरिक्त लगभग 2500 किलो लहन (शराब बनाने हेतु कच्चा पदार्थ) एवं शराब निर्माण के उपकरण मौके पर ही नियमानुसार नष्ट किए गए। अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का स्थान एवं समय-
दिनांक 22.02.2026, समय 17:00 बजे
कंजड़ बस्ती, विकास नगर वार्ड नं0-5, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. प्रवेश कुमार (40 वर्ष) पुत्र हरिकिशोर, निवासी कंजड़ बस्ती, विकास नगर वार्ड नं0-5, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. अमर सिंह (50 वर्ष) पुत्र बंशी, निवासी उपरोक्त
3. प्रदीप (40 वर्ष) पुत्र बसन्तलाल, निवासी उपरोक्त
4. अखिल (19 वर्ष) पुत्र दिलीप कुमार, निवासी उपरोक्त
5. कृष्ण कुमार सिंह (42 वर्ष) पुत्र सतीश कुमार सिंह, निवासी गुरुद्वारे के पास, वार्ड नं0-5 अम्बेडकर नगर, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
6. बरसात (26 वर्ष) पुत्र होसियार सिंह, निवासी ग्राम लोहगरा, थाना बारा शंकरगढ़, जनपद प्रयागराज।

बरामदगी का विवरण
* 105 लीटर अवैध कच्ची शराब
* लगभग 2500 किलो लहन व शराब बनाने के उपकरण (नष्ट)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. राम स्वरुप वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
2. अरविन्द सरोज नि0अपराध थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
3. उ0नि0 रामअवध यादव थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
4. उ0नि0 उमाशंकर यादव चौकी प्रभारी लोढ़ी थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
5. उ0नि0 विनोद यादव चौकी प्रभारी चुर्क थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
6. उ0नि0 अनिल विश्वकर्मा चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
7. उ0नि0 रणजीत सिंह थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
8. हे0का0 अशोक कुमार, हे0का0 सलुऊद्दीन, हे0का0 चन्द्रकेश पाण्डेय थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
9. का0 गौरव यादव, का0 प्रमोद यादव, का0 अशोक कुमार, का0 आलोक दुबे, का0 अर्पित मिश्रा थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
10. म0आ0 दीक्षा पाण्डेय, म0आ0 अनीता थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]