थाना पिपरी की साइबर टीम द्वारा ठगी गई ₹29,733/- की धनराशि आवेदक के मूल खाते में कराई गई वापस-

थाना पिपरी की साइबर टीम द्वारा ठगी गई ₹29,733/- की धनराशि आवेदक के मूल खाते में कराई गई वापस-

अवगत कराना है कि आवेदक सत्यम सिंह पुत्र अखिलेश सिंह निवासी मुर्धवा, रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा फ्रॉड कर धनराशि ट्रांसफर करा ली गई थी। पीड़ित द्वारा प्रकरण की सूचना दिए जाने पर त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक पिपरी के नेतृत्व में थाना पिपरी की साइबर टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
साइबर टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए संबंधित बैंक से तत्काल पत्राचार कर फ्रॉड की गई धनराशि को होल्ड कराया गया। निर्धारित प्रारूप में आवश्यक नोटिस एवं समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए कुल ₹29,733/- (उनतीस हजार सात सौ तैंतीस रुपये मात्र) की धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के मूल बैंक खाते में वापस कराई गई। धनराशि प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

प्राप्त/वापस कराई गई धनराशि का विवरण – ₹29,733/-

धनराशि वापसी में योगदान देने वाली टीम:-
प्र0नि0 प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
नि0 हरेंद्र यादव, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
उ0नि0 दिलीप सिंह, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
म0आ0 अर्चना, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र

साइबर जागरूकता अपील:-
अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी (आधार, पैन, बैंक खाता विवरण, OTP, पासवर्ड आदि) किसी के साथ साझा न करें।
अनजान लिंक पर क्लिक करने अथवा संदिग्ध क्यूआर कोड स्कैन करने से बचें।
साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें अथवा नजदीकी थाने से संपर्क करें।

“सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]