साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने वापस दिलाए 25,500 रुपये, चलाया जागरूकता अभियान

साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने वापस दिलाए 25,500 रुपये, चलाया जागरूकता अभियान

राजू यादव

सोनभद्र।श्रीमान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक पंकज कुमार पुत्र विजय कुमार जायसवाल, निवासी काशी मोड़ अनपरा, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 11 दिसंबर 2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टेलीग्राम के माध्यम से ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर कुल 44,960 रुपये की ठगी कर ली गई थी।
मामले की शिकायत मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनपरा एवं साइबर सेल टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित खाता धारक से संपर्क स्थापित किया और साइबर फ्रॉड में गई धनराशि में से 25,500 रुपये पीड़ित को वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की।
इसके साथ ही थाना अनपरा क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर साइबर टीम द्वारा लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान टीम में हे0का0 आनंद मोहन बिंद सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय द्वारा आमजन से अपील की गई कि—
अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण, नेट बैंकिंग पासवर्ड व ओटीपी किसी के साथ साझा न करें।
अनजान क्यूआर कोड स्कैन करने या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
cybercrime.gov.in पोर्टल पर लॉगिन कर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है।
पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से आमजन में विश्वास बढ़ा है और साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]