10.00 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार जिसकी कीमत लगभग 2000000/- रू0

दिनांक – 08.02.2026 थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा जनपद सोनभद्र महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्या0) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 26/2026 धारा 8/21 NDPS Act से सम्बन्धित अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र फूलचन्द निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा जिला सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष को आज दिनांक 08.02.2026 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1. मनोज कुमार पुत्र फूलचन्द निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा जिला सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष
वांछित अभियुक्तः-
1. रोहन उर्फ चिंटू पुत्र शिवकुमार निवासी सिनेमा रोड पूर्वी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का जनपद सोनभद्र में आपराधिक इतिहास (सीसीटीएनएस द्वारा देखने पर) –
मु0अ0सं0- 26/206 धारा 8/21 NDPS Act

घटना संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 08.02.2026 को समय करीब 01.57 बजे बजे मुखबिर खास की सूचना पर घटनास्थल- डिबुलगंज डी-प्लाण्ट पुलिया के पास बहदग्राम डिबुलगंज अनपरा बफासला 05 किमी पूरब के पास से अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र फूलचन्द निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 10.00 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग 2000000/- रू0 है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः –
प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय
उ0नि0 संतोष कुमार सिंह चौकी प्रभारी रेनूसागर थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र
हे0का0 रामाश्रय यादव थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र
हे0का0 विजय कुमार यादव थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र
का0 पवन कुमार थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र
का0 अजीत यादव थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]