संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, इलाके में मचा हड़कंप
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, इलाके में मचा हड़कंप

राजू यादव
जयंत। सिंपलेक्स वार्ड नंबर 12, मधुबन जयंत चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 8 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 7:00 बजे विंध्य नगर थाना को सूचना मिली कि वीर सिंह मुंडा उर्फ बंटी (22 वर्ष), पुत्र दुल्ला मुंडा ने किसी कारणवश फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी विनोद मुंडा पुत्र मोती मुंडा द्वारा विंध्यनगर थाना को दी गई। सूचना देने वाले विनोद मुंडा ने स्वयं को मृतक का रिश्तेदार बताया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इस दुखद घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
