एनसीएल खड़िया खदान में बड़ा हादसा टला, ड्रैग लाइन सेक्शन में कार्य के दौरान डोजर में लगी आग

एनसीएल खड़िया खदान में बड़ा हादसा टला, ड्रैग लाइन सेक्शन में कार्य के दौरान डोजर में लगी आग

सोनभद्र | शक्तिनगर राजू यादव

एनसीएल की खड़िया खदान के ड्रैग लाइन सेक्शन में कार्य के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक डोजर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते डोजर आग की चपेट में आ गया और मशीन से धुआं उठने लगा।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए और फायर टीम को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद कुछ देर के लिए खदान का कार्य प्रभावित रहा।
इस घटना ने एक बार फिर खदानों में कार्यरत भारी मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था और नियमित तकनीकी जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]