12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को लेकर एनसीएल में बढ़ा टकराव, संयुक्त मोर्चा सक्रिय

12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को लेकर एनसीएल में बढ़ा टकराव, संयुक्त मोर्चा सक्रिय

संवाददाता राजू यादव

सिंगरौली। 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल को लेकर नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) सिंगरौली क्षेत्र में श्रमिक संगठनों और प्रबंधन के बीच टकराव की स्थिति बनती जा रही है। एक ओर ट्रेड यूनियनें हड़ताल को सफल बनाने के लिए जनजागरण और जनसंपर्क अभियान तेज कर चुकी हैं, वहीं दूसरी ओर प्रबंधन कर्मचारियों से काम पर बने रहने की अपील करते हुए सख्त रुख अपना रहा है।
इसी क्रम में शनिवार 7 फरवरी 2026 को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एटक, एचएमएस, आरसीएसएस, सीटू एवं ओबीसीएस एसोसिएशन से जुड़े श्रम संगठनों द्वारा माईनस चौराहे पर शाम 6:30 बजे जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रमिक प्रतिनिधियों ने विस्तार से बताया कि हड़ताल क्यों आवश्यक है और किन मुद्दों पर सरकार की नीतियां श्रमिक हितों के खिलाफ जा रही हैं। वक्ताओं ने चार लेबर कोड को श्रमिक अधिकारों के लिए खतरा बताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग दोहराई।
इस दौरान संयुक्त मोर्चा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकमत होकर 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया और श्रमिकों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]