सोनभद्र: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हाईवा पेड़ से टकराई चालक के पैर में चोट, जिला अस्पताल रेफर
सोनभद्र: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हाईवा पेड़ से टकराई चालक के पैर में चोट, जिला अस्पताल रेफर

टी.एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)- हाथीनाला थाना क्षेत्र के डाला पीपर ग्राम पंचायत के बहेराडोल मार्ग पर एक हाईवा का ब्रेक फेल होने के वजह से सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिसमें हाइवा चालक को पैर मे लगी चोट, जिला अस्पताल रेफर किया गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात हाथीनाला थाना क्षेत्र के डाला पीपर ग्राम पंचायत के बहेराडोल मार्ग पर एक हाईवा का ब्रेक फेल होने के वजह से सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई जिसमें हाइवा चालक वैनी निवासी रहिम को पैर में चोट लग गई और वैनी निवासी नीरज कुमार पुत्र राजेंद्र खलासी सुरक्षित रहा है
जिसके उपरांत स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर चालक को निजी साधन से तत्काल रॉबर्ट्सगंज स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया ।
