पत्रकारिता सेवा गौरव सम्मान से सम्मानित हुए रंजीत राय

पत्रकारिता सेवा गौरव सम्मान से सम्मानित हुए रंजीत राय

संवाददाता राजू यादव

सोनभद्र: अनपरा।प्रेस क्लब अनपरा के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के शोध छात्र एवं युवा पत्रकार रंजीत राय को पत्रकारिता सेवा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ अजय विक्रम सिंह ने कहा कि आज के समय में जब पत्रकारिता अनेक दबावों और चुनौतियों से गुजर रही है, ऐसे में युवा पत्रकारों द्वारा सत्य और समाज के पक्ष में खड़े रहना लोकतंत्र को मजबूत करता है। ऊर्जांचल की पत्रकारिता जनसरोकारों, सामाजिक संवेदनशीलता और तथ्यपरक प्रस्तुति का उदाहरण है।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर दूधनाथ यादव ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार संकलन का कार्य नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक गंभीर उत्तरदायित्व है। प्रेस क्लब अनपरा द्वारा सम्मानित पत्रकारों को दिया गया यह सम्मान आने वाली पीढ़ी के पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है।

प्रेस क्लब अनपरा अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा, जो निर्भीकता के साथ सच को सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

सम्मान समारोह में पत्रकारिता मूल्यों पर हुआ विमर्श

युवा पत्रकारों को सत्य, निष्पक्षता और जनहित के मार्ग पर चलने का संदेश

समारोह के दौरान वरिष्ठ पत्रकार केसी शर्मा और अतुलेश राय बब्लू ने कहा कि निर्भीक कलम ही लोकतंत्र की वास्तविक आवाज़ होती है। पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता के समीप होना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को मुखर करना है।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार, युवा पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने रंजीत राय सहित सभी मीडिया प्रतिनिधियों को सम्मान प्राप्त होने पर शुभकामनाएँ दीं और उज्ज्वल पत्रकारिता भविष्य की कामना की।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]