सिंगरौली में जेसीबी मशीन में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलती रही मशीन

सिंगरौली में जेसीबी मशीन में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलती रही मशीन

संवाददाता राजू यादव

सिंगरौली/ थाना सरई क्षेत्र अंतर्गत बरका तिराहा पर अज्ञात कारणों से एक जेसीबी मशीन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि जेसीबी धू-धू कर जलती रही, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह जेसीबी मशीन दुधमनिया निवासी राजू पटेल की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। सूचना पुलिस व दमकल विभाग को भी दी गई।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। थाना सरई पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन मशीन को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]