मधुपुर में पुलिस ने दी अतिक्रमण न करने की चेतावनी
मधुपुर में पुलिस ने दी अतिक्रमण न करने की चेतावनी

रविन्द्र कुमार मोदनवाल, लोकल क्राईम एडिटर

जनपद सोनभद्र के मधुपुर में शुक्रवार को वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर बने पटरियों पर ऑटो व दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस द्वारा चेतावनी दिया गया सुकृत पुलिस चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र, हेड कांस्टेबल भरत यादव सहित सड़क सुरक्षा अधिकारी ने अतिक्रमणकारियों को सड़क के पटरियों से कब्जा हटाने को लेकर कड़ी चेतावनी दी है कहा गया है कि सभी दुकानदार सड़क परिधि के बाहर ही अपनी दुकानें लगाये किसी भी प्रकार की वस्तु बिक्री के लिए ठेला रेहड़ी सड़क की पटरियों पर न लगाए यदि सड़क के पटरियों से अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नही हटाया गया तो उनके खिलाफ चालान के साथ साथ अन्य वैधानिक करवाई भी की जायेगी
