मधुपुर में पुलिस ने दी अतिक्रमण न करने की चेतावनी
मधुपुर में पुलिस ने दी अतिक्रमण न करने की चेतावनी

रविन्द्र कुमार मोदनवाल, क्राईम एडिटर
जनपद सोनभद्र के मधुपुर में शुक्रवार को वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर बने पटरियों पर ऑटो व दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस द्वारा चेतावनी दिया गया ।

सुकृत पुलिस चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र, हेड कांस्टेबल भरत यादव सहित सड़क सुरक्षा अधिकारी ने अतिक्रमणकारियों को सड़क के पटरियों से कब्जा हटाने को लेकर कड़ी चेतावनी दी है । कहा गया है कि सभी दुकानदार सड़क परिधि के बाहर ही अपनी दुकानें लगाये । किसी भी प्रकार की वस्तु बिक्री के लिए ठेला रेहड़ी सड़क की पटरियों पर न लगाए । यदि सड़क के पटरियों से अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नही हटाया गया तो उनके खिलाफ चालान के साथ साथ अन्य वैधानिक करवाई भी की जायेगी ।
