BMC चुनाव में भाजपा की लहर पर आया संजय राउत का पहला बयान, बोले- ‘हमने लोगों को भरोसा दिलाया है कि…’

महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव के परिणाम सामने आने शुरू हो चुके हैं। इस चुनाव में ज्यादातर जगहों पर भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति का दबदबा है। राज्य में सबसे अहम बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में भाजपा और शिवसेना का गठबंधन आगे चला जा रहा है।

अब इस चुनाव परिणाम को लेकर राजनीतिक दलों के रिएक्शन भी सामने आने शुरू हो गए हैं। शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने मुंबई जैसे शहर में वोटिंग पैटर्न को एक गंभीर मामला बताया है।

क्या बोले संजय राउत?

BMC चुनावों पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “मुंबई जैसे शहर में जो वोटिंग पैटर्न चल रहा है, वह एक गंभीर मामला है। हजारों लोगों के नाम, जिन्होंने विधानसभा चुनावों में भी वोट दिया था, उन इलाकों से गायब हैं जहां शिवसेना (UBT), MNS या कांग्रेस है। EVM मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है। चुनाव आयोग हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। कल, बीजेपी के सीनियर नेताओं और चुनाव आयोग के स्टाफ के बीच एक मीटिंग हुई, क्यों? आचार संहिता अभी भी लागू है।”

उन्होंने यह भी कहा, “वोटिंग परसेंटेज आने से पहले ही एग्जिट पोल आ गए। बीजेपी ने अपनी जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। हमने लोगों को भरोसा दिलाया है कि वे डरे नहीं।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]