ट्रंप की धमकियों के बीच लाइव टीवी पर रोने लगीं ग्रीनलैंड की मंत्री, अमेरिका की ‘कब्जे’ वाली जिद बरकरार

दुनिया भर में उस वक्त खलबली मच गई जब ग्रीनलैंड की वित्त मंत्री विवियन मोट्जफेल्ड्ट एक टीवी इंटरव्यू के दौरान अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सकीं और उनकी आंखों से आंसू निकल आए।
उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले कुछ दिनों से उनका देश और सरकार अभूतपूर्व दबाव का सामना कर रही है।
मोट्जफेल्ड्ट ने भावुक होते हुए कहा कि मैं आमतौर पर ये शब्द कहना पसंद नहीं करती लेकिन हम बहुत मजबूत हैं और अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ दिन हमारे देश के लिए स्वाभाविक रूप से बहुत कठिन रहे हैं।
ट्रंप की ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ वाली जिद
व्हाइट हाउस ने साफ कर दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड को हासिल करने के अपने इरादे से पीछे हटने वाले नहीं हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी प्राथमिकता स्पष्ट कर दी है और वे ग्रीनलैंड को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के सर्वोत्तम हित में मानते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप इस द्वीप को हासिल करने के लिए बेहद उत्सुक और प्रबल हैं।
