साउथ अफ्रीका में नहीं थम रहा वैभव सूर्यवंशी का तूफान, ताबड़तोड़ शतक ठोक फिर मचाया धमाल

भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. अब तक खेले गए 2 मुकाबले में भारत 2-0 से आगे है. टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर चुकी है.

तीसरा मैच औपचारिकता के तौर पर खेला जा रहा है. तीसरे मैच में भारत के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचा दिया. उन्होंने शानदार पारी खेलकर साउथ अफ्रीका में तहलका मचा दिया. इससे पहले दूसरे मैच में भी वैभव ने कमाल का प्रदर्शन किया था और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 63 गेंदों में शतक पूरा किया.

वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी

वैभव ने तीसरे मैच में धैर्य के साथ बल्लेबाजी की. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे वैभव ने आरोज जॉर्ज के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी. वैभव इसके बाद भी नहीं रुके. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का परिचय दिया. खबर लिखे जाने तक वैभव 65 गेंदों में 104 रनों की पारी खेलकर क्रीज पर डटे हुए हैं. उन्होंने 7 चौके के अलावा 8 छक्के अपने नाम कर लिए हैं. भारत को दमदार शुरुआत मिली है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]