‘समाधान दिवस’ के अवसर पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ, जनपद जौनपुर द्वारा थाना रामपुर में जनसमस्याओं का किया गया निस्तारण
‘समाधान दिवस’ के अवसर पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ, जनपद जौनपुर द्वारा थाना रामपुर में जनसमस्याओं का किया गया निस्तारण-

आज दिनांक 27.12.2025 को श्रीमान् क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ द्वारा थाना रामपुर में आयोजित ‘समाधान दिवस’ के अवसर पर उपस्थित होकर जनता की समस्याओं को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान श्रीमान क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ जौनपुर ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित साझा मामलों में संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और विवादों को सुलझाने के निर्देश दिए गए।
श्रीमान क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। लंबित मामलों को समय सीमा के भीतर हल करने पर जोर दिया गया। भूमि विवाद एवं अन्य प्रकरणों में पुलिस व राजस्व विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु चर्चा की गई।
