थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा चोरी के मुकदमें से संबन्धित 04 चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 जनरेटर व 4 फरमा तथा 2000 रुपया नगद बरामद

थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा चोरी के मुकदमें से संबन्धित 04 चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 जनरेटर व 4 फरमा तथा 2000 रुपया नगद बरामद-

श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा के कुशल नेतृत्व में दिनांक-27.12.2025 को थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0-724/25 धारा-305(ए) बीएनएनस व मु0अ0सं0-736/25 धारा-305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तों 1. क्रान्ति बीर गौतम पुत्र विजय बहादुर गौतम नि0 कुत्तूपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर 2. प्रद्दुमन कुमार गौतम पुत्र दशरथ गौतम नि0 नेवादा ईश्वरी सिंह थाना सरायख्वाजा जौनपुर 3.आर्यन सोनकर पुत्र विनोद सोनकर निवासी खानपुर अकबर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर 4.आशीष सोनकर पुत्र जगदीश सोनकर निवासी खानपुर अकबर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को सैदपुर गडऊर पुलिया के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया। कब्जे से 01 जनरेटर व 4 फरमा तथा 2000 रुपया नगद बरामद किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
1. क्रान्ति बीर गौतम पुत्र विजय बहादुर गौतम नि0 कुत्तूपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2. प्रद्दुमन कुमार गौतम पुत्र दशरथ गौतम नि0 नेवादा ईश्वरी सिंह थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
3. आर्यन सोनकर पुत्र विनोद सोनकर निवासी खानपुर अकबर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
4. आशीष सोनकर पुत्र जगदीश सोनकर निवासी खानपुर अकबर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1. एक जनरेटर व 4 फरमा तथा 2000 रुपया नगद किया बरामद।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0स0 724/25 धारा 305(ए) बीएनएनस थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
2. मु0अ0स0 736/25 धारा 305(ए)बीएनएस थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 विवेकानन्द सिंह थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 बृजेश सिंह थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर ।
3. हे0का0 रामनिवास थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
4. हे0का0 परमात्मानन्द थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
5. हे0का0 निगवेन्द्र कुमार थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
6. हे0का0 सतीशचन्द्र यादव थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
7. हे0का0 सुभाषचन्द्र यादव थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]