थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा चोरी के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा चोरी के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 बैटरी, 02 सीलिंग फैन, 06 सीलिंग फैन ब्लेड, चिटबन्दी के 540 व 630 रुपये व चोरी के कार्य में प्रयोग मोटर साइकिल UP62 CR 9418 किया गया बरामद-

घटना का विवरण-
दिनांक-26.12.2025 को आवेदक श्रवण कुमार चौबे पुत्र स्व0 शीतला प्रसाद चौबे निवासी धनेजा द्वारा थाना स्थानीय पर आकर एक प्रा0पत्र दिये कि पाही पर खड़ी महेन्द्रा ट्रैक्टर 265 से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बैटरी चोरी कर ली गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-292/2025 धारा- 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण-
श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-292/25 धारा-303(2), 317(2), 3(5), 61 BNS से संबन्धित अभियुक्तगण 1.सुरेश चौहान पुत्र नरेन्द्र चौहान निवासी सलखापुर थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर 2. रविन्द्र चौहान पुत्र रामसिंह चौहान निवासी धनेजा थाना जफराबाद जनपद जौनपुर को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 01 बैटरी, 02 सीलिंग फैन, 06 सीलिंग फैन ब्लेड, चिटबन्दी के 540 व 630 रुपये व चोरी के कार्य में प्रयोग मोटर साइकिल UP62 CR 9418 बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
मुखबीर खास की सूचना पर नेवादा अण्डर पास से चेकिंग के दौरान दिनांक 26.12.25 समय 23.55 बजे गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त से पूछताछ करने पर बता रहा है कि साहब हम लोगों के पास बरामद बैटरी को हम लोगो नें ग्राम धनेजा के श्रवण चौबे के ट्रैक्टर से दिनांक 25.12.25 की भोर में समय करीब 04.00 बजे चोरी किया था तथा दिनांक-19.12.25 या 20.12.25 को विशुनपुर मझवारा के पंचायत भवन से दो सीलिंग पंखा चोरी किये थे और न पकड़े जाय इसलिये वहां का सीसीटीवी कैमरा और तार तोड़ दिये थे जिसके सम्बन्ध में थाना जलालपुर पर मु0अ0सं0-466/25 धारा-303(2)/324(4) BNS पंजीकृत व आज से 20 से 25 दिन पहले मेरे गैग के साथी रविन्द्र चौहान, जोखू चौहान उर्फ किन्नू पुत्र कान्ता चौहान, आकाश चौहान पुत्र सिकन्दर जौनपुर निवासीगण धनेजा थाना जफराबाद जौनपुर और मै स्वयं सभी लोग मिलकर एक राय बनाकर चोरी के इरादे से मनहन गये थे और वहां पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर मनहन जो जलालपुर में है, को टारगेट बनाकर उसमें से एक फ्रीज साउण्ड और माइक चुराये थे। जिसे गांव में घूम -घूम कर प्लास्टिक बेचने वाले कबाड़ी वाले व्यक्ति को बेचकर मिले 4000 रू0 को हम लोगो नें आपस में बांट लिया था उसी खर्च में से हम लोगों के पास (रविन्द्र चौहान के पास से) 630 रु0 व (सुरेश के पास )540 रू0 बच गये है। जिसके संबन्ध में थाना जलालपुर पर मु0अ0सं0-436/25 धारा-303(2) BNS पंजीकृत है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1.सुरेश चौहान पुत्र नरेन्द्र चौहान निवासी सलखापुर थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर।
2. रविन्द्र चौहान पुत्र रामसिंह चौहान निवासी धनेजा थाना जफराबाद जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1. एक बैटरी, 02 सीलिंग फैन, 06 सीलिंग फैन ब्लेड, चिटबन्दी के 540 व 630 रुपये व चोरी के कार्य में प्रयोग मोटर साइकिल UP62 CR 9418
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-292/25 धारा 303(2)/317(2)/3(5)/61 BNS थाना जफराबाद जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-
1.अभियुक्त सुरेश चौहान पुत्र नरेन्द्र चौहान नि0 सलखापुर थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर
1. मु0अ0सं0-292/25 धारा 303(2)/317(2)/3(5)/61 BNS थाना जफराबाद जनपद जौनपुर
2. मु0अ0सं0-466/25 धारा-303(2)/324(4) BNS थाना जलालपुर जनपद जौनपुर
3. मु0अ0सं0-436/25 धारा303(2) BNS थाना जलालपुर जनपद जौनपुर
4. मु0अ0सं0 46/25 धारा 137(2)/87/352/351(3) बीएनएस थाना जफराबाद जौनपुर
2. अभियुक्त रविन्द्र चौहान पुत्र रामसिंह चौहान निवासी धनेजा थाना जफराबाद जनपद जौनपुर
1. मु0अ0सं0-292/25 धारा 303(2)/317(2)/3(5)/61 BNS थाना जफराबाद जनपद जौनपुर
2. मु0अ0सं0-466/25 धारा-303(2)/324(4) BNS थाना जलालपुर जनपद जौनपुर
3. मु0अ0सं0-436/25 धारा303(2) BNS थाना जलालपुर जनपद जौनपुर
4. मु0अ0सं0 074/23 धारा 147/323/504/506 भादवि थाना जफराबाद
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल थाना जफराबाद जौनपुर।
2. व0उ0नि0जयदीप थाना जफराबाद जौनपुर।
3. उ0नि0 राधेश्याम सिंह (चौकी कस्बा जफराबाद प्रभारी), थाना जफराबाद जौनपुर।
4. उ0नि0विजय प्रताप सिंह थान जफराबाद जौनपुर।
3. हे0का0 सुधीर दूबे थाना जफराबाद जौनपुर।
4. का0 संदीप कुमार थाना जफराबाद जौनपुर।
5. का0 कृष्ण कुमार सिंह थाना जफराबाद जौनपुर।
6. का0राकेश गौड़ थाना जफराबाद जौनपुर।
