इंडिगो की 400 से ज़्यादा फ़्लाइट्स आज कैंसिल हो गई

इंडिगो की 400 से ज़्यादा फ़्लाइट्स आज कैंसिल हो गई हैं, क्योंकि एयरलाइन की ऑपरेशनल दिक्कतें सातवें दिन भी जारी हैं. एयरपोर्ट अधिकारियों ने ANI को बताया कि दिल्ली में 134 और बेंगलुरु में 127 फ़्लाइट्स कैंसिल हुई हैं.
चेन्नई एयरपोर्ट पर 71 फ़्लाइट्स कैंसिल हुई हैं. भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो एक बड़े ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है, जिसकी वजह से पिछले हफ़्ते मंगलवार से बड़े पैमाने पर फ़्लाइट्स कैंसिल और रीशेड्यूल हो रही हैं. एयरलाइन को उम्मीद है कि 10 दिसंबर तक ऑपरेशन्स स्टेबल हो जाएंगे.
इंडिगो संकट मामले की सुनवाई के लिए SC ने याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इंडिगो फ्लाइट्स के हालिया कैंसिलेशन और देरी पर अर्जेंट सुनवाई की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. खास बात यह है कि पिछले हफ्ते मंगलवार से 4,500 से ज़्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं.
CJI सूर्यकांत ने कहा, “हम समझते हैं कि लाखों लोग फंसे हुए हैं. हो सकता है कि कुछ लोगों को अर्जेंट काम हो, और वे नहीं कर पा रहे हों… लेकिन फिर भारत सरकार ने इस मामले पर ध्यान दिया है. ऐसा लगता है कि समय पर कदम उठाए गए हैं. हमें अभी कोई अर्जेंट नहीं दिख रहा है.”
