Zelensky जल्द भारत दौरे पर, पुतिन भी करेंगे यात्रा, क्या खुलेगा रूस-यूक्रेन शांति का मार्ग

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को लेकर अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल और अलास्का में पुतिन और ट्रंप की ऐतिहासिक बैठक ने भी इस जंग को खत्म करने में कोई ठोस सफलता नहीं दी।इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के संभावित भारत दौरे की खबरों ने शांति की दिशा में नई उम्मीदें जगाई हैं। यूक्रेन के राजदूत ओलेक्सांद्र पोलिशचुक ने जानकारी दी कि जेलेंस्की जल्द ही भारत का दौरा कर सकते हैं। हालांकि, इस दौरे की तारीख अभी निश्चित नहीं हुई है और दोनों देश तारीख तय करने में लगे हुए हैं। पिछले साल अगस्त में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन का दौरा किया था, तब उन्होंने जेलेंस्की को भारत आने का निमंत्रण दिया था। अब भारत और यूक्रेन इस दौरे की तारीख पर अंतिम बातचीत कर रहे हैं।
