जौनपुर : विद्युत करंट से युवती की मौत, टेबल फैन से धान साफ करते समय हादसा
जौनपुर : विद्युत करंट से युवती की मौत, टेबल फैन से धान साफ करते समय हादसा

जौनपुर के सुजानगंज क्षेत्र के बेलवार तारपट्टट्टी गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवती काजल पांडे की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह घर पर धान साफ कर रही थीं।
जानकारी के अनुसार, काजल पांडे अपने घर पर टेबल फैन की मदद से धान साफ कर रही थीं। इसी दौरान, फैन का तार क्षतिग्रस्त होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही गिर पड़ीं।
परिजनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सुजानगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद काजल पांडे को मृत घोषित कर दिया।
काजल अपने माता-पिता रमेशचंद्र पांडे की दो बेटियों और दो बेटों में सबसे बड़ी थीं।
#lokwanitimes #jaunpurnews #jaunpurcity #jaunpur
