डीआईजी बस्ती द्वारा ‘‘उoप्रo पुलिस झंडा दिवस” के अवसर पर ससम्मान फहराया गया पुलिस ध्वज

परिक्षेत्रीय कार्यालय जनपद बस्ती
डीआईजी बस्ती द्वारा ‘‘उoप्रo पुलिस झंडा दिवस” के अवसर पर ससम्मान फहराया गया पुलिस ध्वज।

आज दिनांक 23.11.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री संजीव त्यागी द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय पर उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर ससम्मान पुलिस ध्वज फहराया गया ।

इस दौरान डीआईजी बस्ती द्वारा श्री राजीव कृष्णा आई0पी0एस0 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सभी पुलिसकर्मियों को सुनाया गया तथा संकल्प पत्र पढ़ा गया।जिसे सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दोहराया गया।

साथ ही यह भी बताया गया कि सर्वप्रथम भारत वर्ष में 23 नवंबर 1952 को माननीय प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था।
इस अवसर पर परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी ,अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
सोशल मीडिया सेल
रेंज कार्यालय, बस्ती।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]