महिला थाना मिशन शक्ति केन्द्र टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत करियर काउंसलिंग, गुड टच, बैड टच, व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत अध्यापकों एवं बच्चों को जागरुक किया गया
दिनांक 08/11/2025 जनपद सिद्धार्थनगर
महिला थाना मिशन शक्ति केन्द्र टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत करियर काउंसलिंग, गुड टच, बैड टच, व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत अध्यापकों एवं बच्चों को जागरुक किया गया ।

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व विश्वजीत शौरयान क्षेत्राधिकार सदर के कुशल पर्यवेक्षण में भाग्यवती पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा बुद्धा पब्लिक स्कूल ,धेंसा थाना क्षेत्र चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर के बच्चों की करियर काउंसलिंग करते हुए उन्हें गुड टच बैड टच यातायात सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई ।
मिशन शक्ति टीम/एंटी रोमियो टीम-
1-उ0नि0 रामनारायण शुक्ला महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
2-म0हे0का0 रीना रावत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
3-म0आ0 हसीना खातून महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
4-म0आ0 शिवानी सिंह महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
