पवन सिंह का ‘एक बिहारी सौ पर भारी’ गाना रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल गर्म है और पवन सिंह एनडीए के लिए जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं।
पवन सिंह का ‘एक बिहारी सौ पर भारी’ गाना रिलीज
इसी बीच पवन सिंह ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को शानदार तरीके से बैलेंस करते हुए अपना नया गाना ‘एक बिहारी सौ पर भारी’ रिलीज किया है। रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
नए गाने में दिखा पवन सिंह का दबंग अंदाज
पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस नए गाने के रिलीज होने की जानकारी शेयर की है। वीडियो में वह एक दमदार नेता के रूप में नजर आ रहे हैं, जो अपने आत्मविश्वास और बिहारी स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेते हैं। गाने में उनका डायलॉग- हमसे करें कौन रंगदरिया, सौ गो पर भारी एक बिहरिया, फैंस के बीच ट्रेंड कर रहा है।
गाने का देसी तड़का लोगों को पसंद आ रहा है
-इस नए सॉन्ग में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस रूबा खान भी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री और गाने का देसी तड़का लोगों को खूब भा रहा है। इस एनर्जेटिक सॉन्ग के लिरिक्स राजकुमार प्रियदर्शी ने लिखे हैं। वहीं इसे पवन सिंह और गोल्डी यादव ने अपनी दमदार आवाज में गाया है।
-पवन सिंह का जोश और बिहारी स्वैग इस गाने को और खास बना रहा है। फैंस कमेंट सेक्शन में ‘जय बिहार’ और ‘जय यूपी’ जैसे नारे लगाते दिख रहे हैं। ये गाना यूट्यूब पर रिलीज के कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज बटोर चुका है।
पहले भी हिट हुए हैं पवन सिंह के चुनावी गाने
-ये पहली बार नहीं है जब पवन सिंह ने चुनावी माहौल में अपने गीतों से जोश भरा हो। इससे पहले भी वह ‘जोड़ी मोदी-नीतीश जी के हिट होई’ और ‘घाटे चलल मोदी-नीतीश’ जैसे सॉन्ग्स रिलीज कर चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इन गीतों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के दौरान भी किया गया था।
-पवन सिंह पिछले दिनों बिहार के अलग-अलग जिलों और गांवों में रोड शो और जनसभाओं में व्यस्त थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके रोड शो में भारी भीड़ दिखाई दे रही थी। सिंगर हेलीकॉप्टर से प्रचार अभियानों में पहुंचते थे और उनके फैंस सिर्फ एक झलक पाने के लिए बेताब रहते थे।
लोगों ने कहा- पावरफुल बिहारी एंथम
-गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर पवन सिंह के फैंस ने इसे ‘पावरफुल बिहारी एंथम’ करार दिया है। ट्विटर और यूट्यूब पर गाने के क्लिप्स ट्रेंड कर रहे हैं। पवन सिंह के चाहने वालों का कहना है कि इस गाने में उनका जोश, आवाज और एटीट्यूड तीनों ही सौ पर भारी हैं।
-चुनावी माहौल के बीच पवन सिंह ने अपने नए सॉन्ग ‘एक बिहारी सौ पर भारी’ से फिर साबित कर दिया है कि वह न सिर्फ स्क्रीन के बल्कि सिंगिंग वर्ल्ड के भी पावरस्टार हैं। उनके गानों की एनर्जी और बिहारी प्राइड का मेल दर्शकों को बार-बार उनका दीवाना बना देता है।
